Monday, January 28, 2013

वक़्त मुझे इतना भी मजबूर ना करे,

कम से कम यादो से तेरी दूर ना करे.


शोहरते बदल देती है रिश्तो के मायने,

मुकद्दर मुझे इतना भी मशहूर ना करे.

 
कम से कम यादो से तेरी दूर ना करे.

दौलत ,तरक्की या फिर कामयाबियां मेरी,
    
ये वक़्त की ऊंचाईया मगरूर ना करे.

कम से कम यादो से तेरी दूर ना करे.
    
जुदाई भी दी है उन्होने तौफे में,

कैसे भला कोई इसे मंजूर ना करे.

 कम से कम यादो से तेरी दूर ना करे

No comments: